पॉलीहाउस में खेती की पूरी जानकारी

सभी किसान भाइयों का स्वागत है। आज हम आप को बतायगे, आप पॉलीहाउस में खेती कैसे कर सकते है। पॉलीहाउस को कैसे तैयार किया जाता है। आप पॉलीहाउस में कौन कौन सी फसलों की खेती कर सकते है। और आप को पॉलीहाउस तैयार करने में कितनी लागत लगती है। और आप Polyhouse Farming लगाकर कितना लाभ कमा सकते है।

पॉलीहाउस में खेती की पूरी जानकारी

पॉलीहाउस क्या है?

पॉलीहाउस एक खेती की नई तकनीक है इस में आप फसलों और सब्जियों की अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते है। पॉलीहाउस एक उत्तम तकनीक है। इस में लगने वाली फसलों की कीमित अधिक होती है। पॉलीहाउस जमीन पर तैयार होता है। ये फसलों को चारो ओर से आवरण देने वाली सरचना है। जिसमे इस के अंदर लगने वाली फसल कम दिनों में अधिक पैदावार देती है। आप पॉलीहाउस लगाकर लाखो रुपय कमा सकते है। आप पॉलीहाउस में खेती में आप की जमीन और जलवायु पर नहीं होने वाली फसलों को भी ऊगा सकते है। और अच्छी पैदावार ले सकते है।

polyhouse farming in hindi

पॉलीहाउस कैसे तैयार करे।

  • पॉलीहाउस बनाने से पहले आप सबसे पहले अंदर की जमीन को सपाट बना ले। ताकि आप को पॉलीहाउस बनाने के बाद अंदर मिटी ना डालनी पड़े।
  • पॉलीहाउस बनाने के लिये लगने वाले पोलो को अच्छी तरह जमीन के अंदर फिट कर दे। ताकि जब तजे हवा और बारिश हो तो पॉलीहाउस ख़राब ना हो।
  • पॉलीहाउस बनाते समय अंदर की हवा बहार जाने के लिये और बहार की थोड़ी हवा अंदर आने के लिये ऊपर 2 से 3 हवा के कॉलम रखे।
  • पॉलीहाउस में अंदर के नेट की ऊँचीई 6 से 7 फ़ीट रखे।
  • पॉलीहाउस में पानी उतरने के लिये दोनों तरफ ढलान जरूर रखे।
  • पॉलीहाउस में नीच की तरफ छोटी नेट का प्रयोग कर ताकि कोई कीट अंदर की तरफ ना जा सके।
  • आप पॉलीहाउस में नीचे की तरफ लगी जाली के ऊपर पर्दा लगाकर या हटाकर तापमान को नार्मल रख सकते है।
  • यदि आप गर्मी के मौसम में सब्जयों की खेती कर रहे है तो आप ऊपर हरी(ग्रीन) नेट का प्रयोग करे।
  • पॉलीहाउस में लगना वाली मीटी अच्छी किस्म की होनी चाहीए।
  • आप पॉलीहाउस में पानी का उपयोग फेवारा पदति या बून्द बून्द सिचाई का प्रयोग करे।
  • आप बारिश के पानी को जमीन में इकटा करके रख सकते है और बाद में सिचाई कर सकते है।
  • आप पॉलीहाउस में सिचाई के लिये सोलर पम्प का उपयोग करे और बिजली से होने वाले खर्च से बचे।

पॉलीहाउस में सब्सिडी और खर्च।

सबसे पहले तो आप पॉलीहाउस लगवाने के लिये आप अपने जिला लेवल पर ऍप्लिक्शन फॉर्म भरकर जमा करवादे। सरकार के बजट के अनुसार आप का पॉलीहाउस लगाने का नंबर आने पर आपको सरकर की कंपनियों से पॉलीहाउस लगवाना है। पॉलीहाउस लगवाते समय आप राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही पॉलीहाउस बनवाये।

बात करे सरकार से मिलने वाले अनुदान की तो केन्द्र सरकर का अनुदान 50% होता है जबकि राज्य सरकार का अनुदान अलग अलग राज्य सरकार पर निभेर करता है लगभग राज्य सरकार का अनुदान 70% होता है। पॉलीहाउस बनाने में लागत आपकी जमीन पर निर्भर करती है की आप कितनी जमीन पर पोलीहॉउस लगवाना है। 2 बीघा जमीन पर पॉलीहाउस लगवाने के लिये आप को लगभग 10 से 15 लाख का खर्च हो सकता है।

polyhouse farming

और जाने – अश्वगंधा की खेती की जानकारी

पॉलीहाउस में कौन-कौन सी फसलों की खेती कर सकते है?

आप पॉलीहाउस में उन फसलों की खेती कर जिनकी मार्केट में ज्यादा डिमांड हो और बाजार में अधिक कीमत पर बिके आप पूरे साल भर चलने वाली फसलों की खेती कर सकते है और अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है। सप पॉलीहाउस में ज्यादातर सब्जियों की खेती करे ताकि आप की फसल साल भर चलती रहे। और आप पॉलीहाउस में मौसम के अनुसार फलो की भी खेती कर सकते है।

पॉलीहाउस में उन सब्जयों की खेती कर जिनकी बाजार में अधिक कीमत हो और आदिक मांग हो। जैसे की मटर पत्तागोभी फूलगोबी बैंगन खीरा ककड़ी पालक मिर्च टमाटर आदि फसलों की खेती आप पॉलीहाउस में कर सकते है। अपने आस -पास के मार्केट में हमेसा डिमांड रहने वाली सब्जयों की खेती अपने पॉलीहाउस में करे ताकि आप ज्यादा से ज्यादा अपनी सब्जयों को बेच सकते है।

और जाने – पपीते की खेती की जानकारी

पॉलीहाउस से होने वाला लाभ –

अपने खेत के छोटे से भाग में पॉलीहाउस लगाकर अधिक लाभ कमा सकते है। पॉलीहाउस लगाने के लिये आपको सरकार से अनुदान मिलता है। जिससे आप को पॉलीहाउस लगवाने में कम लागत लगती है।

Polyhoouse Farming से ज्यादा लाभ कमाने के लिए आप उत्तम किस्म और अधिक उपज्ज वाली सब्जयों का उपयोग करे। आप लगातर होने वाली सब्जयों को हमसा मार्केट में लेकर जाए। 2 बीघा जमीन में पॉलीहाउस लगवाकर आप पूरे साल भर में 15 से 20 लाख से अधिक कमाई कर सकते है पॉलीहाउस लगाकर लोग करोडो रुपयों का लाभ कमा रहे है।

और जाने – संतरा की खेती की जानकारी

तो यही थे पॉलीहॉउस में खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारीया। इस पोस्ट में हमने पॉलीहाउस में खेती की पूरी जानकारी, Polyhouse Farming in Hindi, पॉलीहाउस से होने वाला लाभ तथा अन्य कई पॉलीहॉउस में खेती से समन्धित जानकारिया दी है।

अगर आपको पॉलीहॉउस में खेती, Polyhouse Farming in Hindi पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट में जरूर बताये और अपने साथियो के साथ भी पोस्ट को जरूर शेयर करे।

Read more आप हमें यूट्यूब और फेसबुक पर फॉलो कर सकते है, वहा पर हम मंडियों के भाव, कृषि खबर, खेतीबाड़ी आदि के बारे में जानकारी देते है।

Leave a Comment