Moong Ka Bhav 2023: मूंग के भाव में तेजी कब आएगी? मूंग भाव तेजी-मंदी रिपोर्ट।

नमस्कार किसान साथियों मूंग के भाव में आई रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, इसके बाद हर कोई (Moong Ka Bhav) मूंग के भाव बढ़ने के इंतजार में है, आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे मूंग के भाव की तेजी मंदी रिपोर्ट और 2023 के बाद क्या रहेगा मूंग का भविष्य? तो आईए जानते हैं दोस्तों मूंग की तेजी मंदी रिपोर्ट और वर्तमान में राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित देश की सभी मंडियों में मूंग के ताजा भावों के बारे में।

मूंग के भाव में तेजी-

इस सीजन मूंग की फसल मंडी में पहुंचने के बाद मूंग के भाव में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखी गई, मूंग के भाव लगभग ₹11000 से लेकर ₹12000 तक पहुंच चुके थे। लेकिन यह तेजी कुछ ही हफ्तों तक देखने को मिली इसके बाद मूंग के भाव में लगातार गिरावट होती गई गिरावट की बात करें तो मूंग के भाव में लगभग ₹4000 की गिरावट देखने को मिली जिसके कारण मूंग के न्यूनतम भाव ₹6500 और मूंग के वर्तमान अधिकतम भाव ₹8600 तक पहुंच चुके हैं।

प्रमुख मंडियों में मूंग के भाव-

नीचे दी गई सारणी में राजस्थान सहित देश की प्रमुख बड़ी मंडियों में मूंग के ताजा भाव दिखाए गए हैं। सारणी में प्रदर्शित आंकड़े प्रतिदिन मंडी में आने वाली मूंग आवक और मूंग के वर्तमान मंडी भाव पर निर्भर है।

मूंग के ताजा भाव, Moong Ka Bhav 2023

मंडीन्यून्तम भाव (रुपये/क्विंटल)अधिकतम भाव (रुपये/क्विंटल)
मेड़ता मंडी57508600
बगरू मंडी61008650
नागौर मंडी60008500
बीकानेर मंडी65008300
नोखा मंडी57008290
डेगाणा मंडी58008200
बिलाड़ा मंडी56008400
जोधपुर मंडी76008490
फलोड़ी मंडी55908270
ब्यावर मंडी56008200
राइसिंघनगर59008320
किसनगढ़60008150
गंगानगर62008400
बिजयनगर60008190

मूंग भाव तेजी मंदी रिपोर्ट 2023-

सितंबर महीने की शुरुआत में Moong Ka Bhav लगभग ₹9000 से ₹12000 तक थे। लेकिन अक्टूबर महीने में मूंग के भाव में गिरावट देखने को मिली इसके बाद मूंग के भाव ₹7000 से ₹9000 के बीच देखने को मिले, लेकिन नवंबर महीने की शुरुआत के बाद मूंग के भाव में ₹1500 की गिरावट देखने को मिली जिससे मूंग के भाव न्यूनतम 6000 और अधिकतम 8500 तक पहुंच गए।

पिछले सप्ताह की बात करें तो मूंग के भाव में ₹300 की तेजी देखने को मिली। जिसके चलते मूंग के भावो में आने वाले कुछ सप्ताह तक तेजी की आशंका जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञयो का मानना है कि इस बार मूंग का उत्पादन कम हुआ लेकिन मांग अधिक होने के कारण मूंग के भाव में तेजी देखने को मिल सकती है।

लेकिन वहीं दूसरी तरफ अक्टूबर महीने के बाद मंडियों में मूंग की आवक बेहद कम दिखाई दे रही है। जिसके चलते मूंग के भाव ₹6000 से लेकर ₹8000 तक स्थिर दिखाई दे रहे हैं, मंडी व्यापारियों का मानना है की आवक अधिक होने पर वापस मूंग के भाव में एक बार तेजी देखने को मिल सकती है।

Note:

ऊपर दिए गए सभी आंकड़े वर्तमान में मंडी में आने वाली मूंग की आवक और वर्तमान में मंडी में चल रहे मूंग के भाव पर निर्भर है। लेकिन व्यापार अपने विवेक पर करें।

Leave a Comment