नमस्कार किसान साथियों जीरे के भाव में पिछले काफी दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है जिसके कारण (Jeera ke bhav) जीरे के भाव ₹47000 के पास पहुंच चुके हैं। लेकिन इस बार जीरे की बुवाई भी अधिक बताई जा रही है इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे जीरे के भाव में पिछले दो महीना से कितनी गिरावट देखी गई है और आने वाले समय में जीरे के भाव में कितनी तेजी हो सकती है साथ ही देखेंगे जीरे के भाव में पिछले दिनों से होने वाले उतार-चढ़ावों के बारे में और आपको बताएंगे इस बार जीरे की फसल की बुवाई का कितना प्रतिशत रहा।
जीरे के भावो में होने वाली गिरावट और आने वाली तेजी-मंदी रिपोर्ट को जानने के लिए आगे पढ़े।
महत्वपूर्ण बिंदु : आज जीरा के भाव में ₹500 रुपये तेजी देखी गई।

जीरा के भाव में गिरावट-
जिस प्रकार साल की शुरुआत में जीरा के भाव लगातार बढ़ते दिखाई दे रहे थे उसी प्रकार पिछले एक महीने से जीरा के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बात करें किसान साथियों जीरे के भाव में भारी गिरावट की तो जीरा के अधिकतम भाव ₹60000 होने के बाद कुछ दिनों से गिरावट के कारण जीरा के भाव लगभग ₹40000 से ₹45000 के बीच आ चुके हैं। यह गिरावट जीर में लगातार देखी जा रही है, इसी के चलते जीरा के भाव में लगभग ₹15000 से ₹20000 की गिरावट दर्ज की गई है।
लेकिन जीर के भाव में पिछले दो से चार दिनों के अंदर थोड़ा बहुत सुधार देखा जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि जीर के भावो में कुछ महीनो के बाद वापस सुधार हो सकता है, और जीरा के भाव में कुछ दिनों के भीतर वापस तेजी आने की आशंका जताई जा रही है।
प्रमुख मंडियों में जीरा के भाव, Jeera Mandi Bhav-
नीचे दी गई सारणी की मदद से आप जरा की प्रमुख बड़ी मंडियों में जीरा (Jeera Mandi Bhav) के वर्तमान भाव देख सकते हैं।
जीरा मंडी | न्यूनतम | अधिकतम |
मेड़ता मंडी | 42000 | 47000 |
नागौर मंडी | 38000 | 45000 |
जोधपुर मंडी | 37500 | 43000 |
बिलाड़ा मंडी | 42000 | 47500 |
फलोदी मंडी | 36000 | 41000 |
बीकानेर मंडी | 35000 | 45000 |
नोखा मंडी | 40900 | 43000 |
किशनगढ़ मंडी | 37800 | 44000 |
उंझा मंडी | 38000 | 49000 |
गुजरात, राजकोट | 37500 | 43000 |
गुजरात, जामनगर | 40000 | 45000 |
महाराष्ट्र, मुंबई | 55000 | 70000 |
राजस्थान जीरा मंडी भाव-
जीरा मंडी | न्यूनतम | अधिकतम |
---|---|---|
नागौर मंडी | 38000 | 45500 |
मेड़ता मंडी | 42000 | 47000 |
बिलाड़ा मंडी | 42000 | 47600 |
बीकानेर मंडी | 35000 | 45500 |
जोधपुर मंडी | 37000 | 43000 |
फालोड़ी मंडी | 36500 | 41000 |
किशनगढ़ मंडी | 37000 | 44000 |
नोखा मंडी | 40000 | 43000 |
ब्यावर मंडी | 38,500 | 43200 |
जीरा के भावो में गिरावट के प्रमुख कारण-
(1) वैसे तो जीरे के भाव में गिरावट के कहीं प्रमुख कारण बताएं जा रहे हैं, लेकिन कृषि जानकारों का मानना है कि जीरे की फसल की आवक कम होने के कारण जीरा के दामों में गिरावट देखी गई है जिसके साथ ही आवक होने पर फिर से भावो में तेजी देखने को मिल सकती है।
(2) दूसरे प्रमुख बड़े कारण की बात करें तो बड़ी मसाला उत्पादक कंपनियां अपना स्टॉक पूरा कर चुकी है, जिस के कारण जीरे का निर्यात कम हो चूका है। वहीं दूसरी ओर विदेशी निर्यात में भी कमी देखने को मिल रही है लेकिन फिर से जीरे के भाव में वापस तेजी देखने को मिल सकती है।
जीरे के भाव में तेजी-
लगातार जीरे के भावो में उतार-चढ़ाव के बाद जीरा के भावो में तेजी आने की आशंका भी जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञ और मंडी व्यापारियों का मानना है कि वापस जीरे की आवक होने पर जीरे के भाव में वापस तेजी देखने को मिल सकती है, आने वाले 2 से 3 महीना के भीतर जीरा के भाव में वापस तेजी की आशंका बताई जा रही है और विदेशी निर्यात भी बढ़ने की आशंका देखी जा सकती है।
वहीं दूसरी ओर बड़े व्यापारियों का मानना है कि जीरा के भाव ₹30000 से ₹35000 तक स्थिर रहने के भी अनुमान जताये जा रहे हैं।
जीरा के भावों में उतार-चढ़ाव-
पिछले 1 महीने से जीरा के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिली है, वही बात करें तो जीरे के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहे हैं। जीरे के भाव पहले ₹60000 थे लकिन अब ₹40000 तक नीचे आ चुके हैं, वहीं बात करें तो पिछले 10 दिनों से जीरे के भाव वापस लगभग ₹47000 तक चल रहे है। प्रतिदिन जीरा के भाव में लगभग ₹1000 से ₹1500 रुपए तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है जिससे आशंका लगाई जा रही है कि जीरे के भाव वापस बढ़ाने के अनुमान है।
Note:
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको जीरा के भाव की तेजी और मंदी रिपोर्ट के बारे में बताया, इसमें दिए गए आंकड़े प्रतिदिन मंडी में होने वाला व्यापार, जीरे की आवक और मंडी में जीरे के वर्तमान भाव पर निर्भर है।