Mandi Bhav News: किसानों की चिंता, कपास के निर्माताओं को उचित मूल्य क्यों नहीं मिल रहा?

नमस्कार किसान साथियों स्वागत है आप सभी का Wazirtalk Mandi Bhav में आज हम जानेंगे कपास के भाव में आई गिरावट के बारे में, इस साल कपास के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे किसान काफी ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं, किसानों को उनके उत्पादन का सही समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण किसानों को कपास की लागत के बराबर भी दाम प्राप्त नहीं हुए, इसी को लेकर किसान काफी चिंतित और निराशा है। आज इस पूरी रिपोर्ट में जानेंगे कपास के वर्तमान भाव और कपास के भाव में आने वाली तेजी के बारे में साथ ही जानेंगे कपास के भावो की तेजी मंदी रिपोर्ट।

कपास का मंडी भाव 2023-

पिछले दो से तीन महीना के दौरान कपास के भाव लगातार ₹200 से ₹300 घटते हुए नजर आ रहे हैं। वही बात करें तो कपास की कीमतें इस बार काफी कम देखी गई है, कपास की कीमतें न्यूनतम ₹5000 और अधिकतम कीमत ₹7000 देखने को मिली है। इन घटती कीमतों के कारण किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है किसानों का मानना है कि कपास के प्रति कुंतल उत्पादन में ₹7000 से ₹8000 तक खर्च होता है, इसी के चलते इस बार किसानों को कपास की न्यूनतम कीमतें भी प्राप्त नहीं हो रही है जिसके कारण किसानों को इस बार कपास के अच्छे भाव प्राप्त नहीं हुए।

इन दिनों मंडी में कपास के भाव काफी ज्यादा कमजोर दिखाई दे रहे हैं बीते दो से तीन हफ्तों के अंदर लगातार कपास की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है वही बात करें तो मंडी में कपास की आवक तेज होती दिख रही है। खरीफ की सीजन में कपास का उत्पादन अच्छा माना जा रहा है, लेकिन इसकी कीमतों को लेकर किसान काफी ज्यादा परेशान है क्योंकि वर्तमान में कपास की अधिकतम कीमतें सिर्फ ₹7000 तक की ही ही सीमित है।

प्रमुख मंडियों में कपास के ताजा भाव-

नीचे दी गई सारणी में राजस्थान सहित देश की बड़ी मड़ियो में कपास के ताजा भाव दिखाए गए हैं। यह भाव प्रतिदिन परिवर्तित होते रहते हैं।

Cotton Mandi Bhav Today

मंडी न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
मेड़ता मंडी 57006900
नोखा मंडी 59006890
जोधपुर मंडी 60007000
नागौर मंडी 55006980
बीकानेर मंडी 58007050
मोरबी मंडी 50006760
भावनगर मंडी 60007000
राजकोट मंडी65007300
हरियाणा ऐलनबाद मंडी62006900
आंध्र प्रदेश मंडी60607500

कपास के भाव में तेजी कब आएगी।

पिछले साल कपास के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, पिछले साल कपास के अधिकतम भाव ₹10000 से ऊपर पहुंच गए जिसके चलते इस बार कपास की बुवाई सर्वाधिक हुई, जिसके कारण आज कपास के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। किसानों के उनका उत्पादन का समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा है, मंडियों में लगातार कपास के भाव में प्रतिदिन 100 से 200 रूपों की गिरावट देखने को मिल रही है, ऐसे में वर्ष 2023 में कपास के भाव में तेजी और मंदी के बारे में नहीं बताया जा सकता।

इस साल कृषि विशेषज्ञ का मानना है कि कपास के भाव ₹7000 के अंतर्गत ही रहेंगे, और कपास के भाव लगभग ₹5000 से ₹7000 के मध्य स्थिर बने रह सकते हैं। लेकिन कुछ समय के बाद कपास के भाव में तेजी लौटने की आशंका भी जताई जा रही है।

इस साल कपास की फसल को हुआ नुकसान-

इस वर्ष कपास की फसल को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है इस साल किसानों को कपास की फसल में ज्यादा उत्पादन नहीं मिल पाया। क्योंकि कपास में गुलाबी सुंडी का प्रकोप अधिक देखने को मिला, जिसके कारण इस साल उत्पादन पिछले साल की तुलना में काफी काम हुआ, जिसका सीधा असर कपास के उत्पादन पर पड़ा और प्रति एकड़ कपास का उत्पादन कम देखने को मिला, जिसके कारण किसानों को काफी ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ा।

कपास में गुलाबी सुंडी नामक रोग कपास के लिए सर्वाधिक हानिकारक होता है। इसकी मात्रा अधिक होने पर कपास की फसल का उत्पादन लगभग आधा माना जाता है जिसके कारण किसानों को कम भाव के चलते नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

Last Word:-

ऊपर दिए गए आर्टिकल में हमने कपास के भाव में तेजी-मंदी रिपोर्ट के बारे में जाना साथ ही राजस्थान सहित देश की प्रमुख बड़ी कपास मंडियों के भाव के बारे में भी जाना, यह भाव मंडी में आने वाली कपास की फसल की आवक और मंडी में लगने वाली कपास की बोली पर आधारित है। यह भाव प्रतिदिन परिवर्तित होते रहते हैं, व्यापार अपने विवेक पर करें

Leave a Comment