नमस्कार किसान साथियों जैसा कि आप सब जानते हैं की गेहूं खाने के रूप में सर्वाधिक पसंद किया जाने वाला खाद्यान्न है। भारत में ज्यादातर लोग गेहूं से बनी रोटी और गेहूं से बनी चीजों को खाना पसंद करते हैं। वहीं दुसरी और दुनिया में बात करें तो गेहूं का सभी देशों में उपयोग किया जाता है। ऐसे में यदि आप एक किसान है और गेहू की खेती करते है और गेहू की फसल लगाकर लाखों रुपए कमाना चाहते हैं। तो आज हम आपको इस आर्टिकल की मदद से गेहू की सबसे ज्यादा पैदावार देने वाली किस्म के बारे में बताएंगे।
जिससे आप एक एकड़ में सबसे अधिक पैदावार ले सकते हैं। और ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं, और साथ ही आपको बतायेगे की इन अधिक पैदावार देने वाली गेहूं की वैरायटी से आप एक एकड़ में कितने क्विंटल गेहूं का उत्पादन ले सकते हैं, और इसे किस प्रकार बचकर गेहू की खेती से लाखो कमा सकते है।

गेहूं की सबसे ज्यादा पैदावार देने वाली किस्म-
(1) करण नरेन्द्र: डीबीडब्ल्यू 222 (DBW-222)
इस गेहूं की नवीनतम किस्म माना जाता है और इसे 222 (DBW-222) के नाम से भी जाना जाता है। इस किस्म की बुवाई अक्टूबर से नवंबर के बीच कर सकते है और इस गेहू की रोटी सवादिस्ट और सबसे अच्छी बनती है। दूसरी और इस में 6 से 7 बार सिंचाई की जरुरत होती है। ये किस्म लगभग 5 महीने के अंदर पकाकर तैयार होती है। और इस की पैदावार प्रति हेक्टेयर 68 से 83 क्विंटल तक होती है। यह किस्म पैदावार में बेहद अच्छी मानी जाती है। यह गेहूं की सबसे अधिक पैदावार देने वाली किस्म है।
(2) करन वंदना: डीबीडब्ल्यू-187 (DBW-187)
इस किस्म में सिंचाई की कम जरुरत होती है। लगभग 4 से 5 बार सिंचाई की जाती है। इसमें गहुँ में लगने वाली बीमारियां लगने की संभावना कम होती है इस किस्म को भी डीबीडब्ल्यू-187 (DBW-187) के नाम से जाना जाता है। गेहूं की ये किस्म इस किस्म से पैदावार प्रति हेक्टेयर 75 के आसपास होती है। यह क़िस्म लगभग 4 महीनो के अंदर पककर तैयार होत्ती है।
(3) श्री राम 303
यह गेहू की सबसे अच्छी किस्म जाती है। इस पकाकर होने में लगभग 5 महीनो का समय लगता है। इस किस्म के अंदर गेहू में होने वाले रोग कम लगते है। गेहूं की इस किस्म से यदि मौसम अनुकूल हो तो आप लगभग प्रति हेक्टेयर 81 से 85 क्विंटल पैदावार ले सकते है। इस किस्म को लगाकर ज्यादातर किसान अच्छी उपज प्राप्त कर रहे है।
गेहूं की पैदावार कैसे बढ़ाए-
ऊपर दी गई गेहू की किस्मो (1) ( करण नरेन्द्र: डीबीडब्ल्यू 222 (DBW-222) (2) करन वंदना: डीबीडब्ल्यू-187 (DBW-187) (3) श्री राम 303 ) को लगाकर आप अपनी गेहू की पैदावार को दुगुना सकते है और साथ ही अपने मौसम और मिटी के अनुकूल होने वाली गेहू की वैराइटी को लगाकर अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते है और अपने नजदीकी मड़ियो में बचकर अधिक मुनाफा कमा सकते है।
गेहूं की अच्छी पैदावार देने वाली किस्म-
- श्री राम सुपर 111
- श्रीराम सुपर 252
- DBW-370
- DBW-371
- DBW-372
- पूसा यशस्वी
- करण श्रिया
- डीडीडब्ल्यू 47 (DDW47)
इन ऊपर दी गई किस्मो का इस्तमाल करके भी आप अच्छी पैदावार ले सकते है।